टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कभी-कभी हमारे सामने ऐसी वारदात आती है जिसको देखकर और सुनकर हमे अपनी आँखों और कानों पर भी विश्वास होता है कि कोई इतना निर्दयी और सनकी कैसे हो सकता है कि अपने ही परिवार के लोगों को मौत के घाट उतार दे.दरअसल एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक सनकी पति ने पहले तो धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला काट दिया फिर उसकी सनक यहां भी ख़तम नहीं हुई तो उसने कटी हुई गरदन हाथ में लेकर यहां-वहां घुमना शुरू कर दिया.जिसने भी कटी हुई गरदन के साथ देखा उसकी रूह काप गई.
पढ़े कहाँ का है पूरा मामला
पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के राजगामर चौकी के अंतर्गत आने वाले बुंदेली गांव की बताई जा रही है. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग अभी भी इस घटना से सहमे हुए है.मिली जानकारी के 58 वर्षीय एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी.बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी तनाव चल रहा था. दोनों के बीच अक्सर छोटे-छोटे विवाद होते रहते थे, जिनमें कई बार बात बढ़ जाती थी.
पढ़े हत्या की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे.इसी पारिवारिक तनाव ने एक दिन भयानक रूप ले लिया और आरोपी ने गुस्से में आकर यह गंभीर कदम उठा लिया.वारदात के बाद आरोपी ने जो किया, उसने सभी को हैरान कर दिया.हत्या के बाद वह अपनी पत्नी के शव से जुड़े हिस्से को लेकर गांव में घूमने लगा. यह दृश्य देखकर गांव में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरने लगे.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकजुट हुए और साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. ग्रामीणों की तत्परता से स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और शक को इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. आगे की जांच में अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है.