✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

कुख्यात नक्सली गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पुलिस के समक्ष कई राज खोले

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:54:26 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): डुमरी पुलिस ने कुख्यात नक्सली कृष्णा हांसदा की टीम के एक सदस्य को बीती रात डुमरी थाना क्षेत्र के जीतपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस कुख्यात नक्सली का नाम सोमरा मांझी उर्फ तालो दा उर्फ मंझिला उर्फ बालेश्वर है, जो (ग्राम-बनासो, थाना-पीरटांड, जिला-गिरिडीह) का रहने वाला है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्णा हांसदा के टीम का सदस्य नक्सली सोमरा मांझी डुमरी के जीतपुर गांव अपने ससुराल आया हुआ है, जिसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर उसे ससुराल से गिरफ्तार किया.

डुमरी और पीरटांड थाना में दो-दो मामले है दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सली सोमरा मांझी के विरुद्ध गिरिडीह जिले के डुमरी थाना और पीरटांड थाना में दो-दो मामला दर्ज है. पूछताछ के दौरान नक्सली मांझी ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से पारसनाथ क्षेत्र में सक्रिय माओवादी दस्ता कमांडो कृष्णा हांसदा और अब उर्फ अविनाश के दस्ते में काम करते आ रहा है. उसने बताया कि वह शुरूआत में दस्ते के लिए खाना बनाया करता था और सूचनाओं का आदान-प्रदान करता था. उसने यह भी बताया कि इस दस्ते में कृष्णा हांसदा के साथ कटी मुर्मू, रणविजय, वीरालाल किस्कू, विजय सोरेन, रवि सोरेन, बिनोद हेम्ब्रम, अजित बेसरा, डाणीयल, भगवान किस्कू, दुबादुल, एतवारी शामिल है. साहेब राम मांझी, बिरसेन उर्फ चंचल दा और हितेश उर्फ नन्दलाल टीम का नेतृत्व करते है. पुलिस के समक्ष इस नक्सली ने बताया कि नक्सली कमांडर कृष्णा हांसदा के कहने पर वह राशन पानी कपड़ा लाता है और निगरानी का काम करता था.

हत्याकांड में शामिल था यह नक्सली

नक्सली ने बताया कि डुमरी के तेलिया बहियार गांव के निवासी असलम अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी पुलिस की मुखबिर है और पुलिस की ओर से इसे एक पिस्टल भी दिया गया है, जिसके बाद नक्सली कृष्णा दा ने अपने टीम के साथ  तेलिया बहियार पहुंचकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के दिन  पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती हो रही थी. जानकारी के अनुसार हत्या में कृष्णा दा, रणविजय, वीरसेन, दुबादुल, विनोद, छोटू, मोनू शिवा, रामदयाल, पूजा, रवि मरांडी, सहित आठ से दस लोग शामिल थे.

चिचाकी रेलवे ट्रेक उड़ाने में शामिल था यह नक्सली

गिरफ्तार नक्सली ने बताया कि नक्सली बंदी के दौरान मधुबन थाना क्षेत्र में दो मोबाइल टॉवर, डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगो गांव स्थित बड़ाकर नदी में बने पुल, साथ ही चिचाकी रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी में 26 जनवरी की रात को धनबाद-गया रेलवे लाइन के अप एंड डाउन लाइन में केन बम लगाकर उड़ाने में शामिल था, जिसका नेतृत्व नक्सली कमांडर कृष्णा दा ने किया था. वहीं,  रेलवे ट्रैक के कुछ दूरी पर नक्सली राम वीरसेन उर्फ चंचल दा, हितेश उर्फ नंदलाल और कई लोग पुलिस पार्टी के आने पर काउंटर करने के लिए पोजीशन लेकर बैठे थे.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.