टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार के गया जी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला को घर से बुलाकर ले जाया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई.इस वारदात के बाद पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल है.यह मामला नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.मृतका की पहचान 57 वर्षीय बिफनी देवी के रूप में हुई है.उनके पति का पहले ही निधन हो चुका था. परिवार में उनकी छह बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, और दो बेटे है.
पढ़े पूरा मामला
परिजनों के अनुसार, गांव के ही दो युवक बिफनी देवी को घर से बुलाकर ले गए थे उन्होंने किसी काम का बहाना बनाया और महिला को अपने साथ ले गए लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं.देर रात तक जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की.पूरी रात खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला अगले दिन गांव के पास झाड़ियों में महिला का शव मिला शव की हालत देखकर साफ था कि उनकी बेरहमी से हत्या की गई है इस घटना से परिवार के लोग सदमे में है और गांव में भी डर का माहौल बना हुआ है.
मामले की जांच कर रही है पुलिस
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया.शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई है पुलिस के मुताबिक, महिला के सिर पर कई गहरे जख्म मिले हैं, जिससे साफ होता है कि इस वारदात को पूरी योजना के तहत अंजाम दिया गया है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.