✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

मोतीहारी: 4 लाख 13 हजार जाली नोट और चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, नोट छापने की मशीन भी बरामद 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:09:11 AM

मोतिहारी(MOTIHARI):  पूर्वी चंपारण के रक्सौल थाना क्षेत्र में जाली नोट और चरस के साथ चार तस्करों को पुलिस ने दबोचा है. तस्करों के पास से चार लाख तेरह हजार आठ सौ के जाली नोट, एक किलो बीस ग्राम चरस,एक स्कूटी, तीन बंडल जाली नोट छापने का कागज,आठ कार्टिज, एक पेपर कटिंग मशीन और चार रंगों के इंक के डब्बा समेत जाली नोट छापने के कई सामान जब्त किया गया है. 

बैग से चरस और जाली नोट की बड़ी खेप बरामद

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रक्सौल थाना क्षेत्र में कुछ तस्करों को जाली नोट और मादक पदार्थ के एक बड़ी खेप के साथ आने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में बनी रक्सौल थाना पुलिस और सूचना इकाई की टीम ने रक्सौल के ब्लॉक रोड में नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया गया. उसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास रखे बैग से चरस और जाली नोट की बड़ी खेप बरामद की गई. गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर रक्सौल और सीवान में छापेमारी कर उसके तीन अन्य सहयोगियों को जाली नोट छापने का सामान बरामद किया गया है. 

सीवान जिला के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर 

गिरफ्तार चारों तस्कर सीवान जिला के रहने वाले वाले हैं. गिरफ्तार तस्करों में सीवान के नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले मो.युसुफ उर्फ पप्पू,नीरज कुमार और रवि कुमार के अलावा गुठनी थाना क्षेत्र का रहने वाला सूरज कुमार गिरी शामिल है. गिरफ्तार तस्करों के पास से दो सौ रुपया के 1341 और एक सौ रुपया के 1456 संख्या में जाली नोट बरामद हुए हैं. पुलिस जाली नोट के सिंडिकेट के बारे में जानकारी के लिए गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है. 

 

Tags:bihar newsmotihari newsmotihari crime newsFour smugglers arrested in motiharimotihari police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.