✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

धनबाद: टुंडी में दोस्त ने ही कर दी ह'त्या, पति-पत्नी हुए अरेस्ट

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:19:23 PM

धनबाद(DHANBAD): पूर्वी टुंडी के लटानी पंचायत अंतर्गत हलकट्टा गांव में बीते देर रात गांव के शिबू सिंह की हत्या कर दी गई. हत्या सिर पर डंडे से प्रहार करके गांव के ही मित्र ने की. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने शिबू सिंह को गंभीर हालत में घर के बाहर कटहल के पेड़ के पास ही छोड़ दिया. घटना में आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया.

मृतक शिबू सिंह और आरोपित अजय कुमार सिंह एक ही गांव के हैं और दोनों मित्र थे, दोनों के घर की दूरी लगभग पचास मीटर है. सूचना के अनुसार शनिवार की रात लगभग नौ बजे अजय और शिबू में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इतने में अजय ने आवेश में आकर घर में रखे एक बांस के डंडे से शिबू के सिर के पीछे कई बार प्रहार कर दिया, जिससे शिबू सिंह गंभीर रूप से घायल होकर आंगन में ही गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा. यह देखकर अजय ने उसे घायल अवस्था में आंगन से घसीटते हुए घर के बाहर सामने एक कटहल के पेड़ के पास रख दिया और चुपचाप घर में जाकर सो गया. कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर घायल शिबू पर पड़ी तो लोगों ने उसकी सूचना उसके परिजनों को दी, जिसके बाद आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल शिबू सिंह को इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे एसएनएमएमसीएच ले जाने की सलाह दी.

ये भी देखें:

कांग्रेस के मंच से लोकतंत्र की बात शोभा नहीं देती यशवंत सिन्हा जी: दीपक प्रकाश

जिसके बाद परिजन घायल को एसएनएमएमसीएच धनबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लगभग रात के एक बजे शव को वापस  हलकट्टा लाया गया और मामले की सुचना पूर्वी टुंडी पुलिस को दी गई. मृतक की पत्नी कविता देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति की हत्या उसके मित्र अजय कुमार सिंह और उसकी पत्नी ममता देवी ने मिलकर की है. कविता देवी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने लगभग एक वर्ष पूर्व पांच हजार रुपए उधार अजय कुमार सिंह को घर बनाने के लिए दिया था, जिसे उसने आज तक नहीं लौटाया और उसी के नतीजे में अजय और उसकी पत्नी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपित के घर पहुंचकर छानबीन की तो उसके आंगन में बिखरा पड़ा रक्त और घर से शव को घसीटकर ले जाने के निशान के अलावा हत्या करने के लिए प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद हुआ है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपित पति, पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.