✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

देश : ओडिशा में अपराधियों ने घर में घुसकर दंपति को गोलियों से भूना, जानिए बच्चे ने कैसे बचाई अपनी जान

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:10:52 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ओडिशा के क्योंझर जिला स्थित बोलानी थाना अंतर्गत लोसरदा निवासी लक्ष्मीधर आपट और उनकी पत्नी मंजुलता आपट को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया. घटना के वक़्त मृत दंपती के नाबालिग पुत्र ने अपनी सूझबूझ से जान बचाई. ये घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. वहीं, मृतक के पिता सेल कर्मी बेनुधर आपट ने हत्याकांड पर संदेह जताते हुए कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है.

देखते ही मार दी गोली

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात के अंधेरे में करीब 4 से 5 की संख्या में हथियार लिए अपराधी लक्ष्मीधर की चहारदीवारी को फांदकर घर में प्रवेश कर गए और लक्ष्मीधर और उनकी पत्नी को देखते ही गोलियां चलाने लगे. इस घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद रात को ही दोनों को बड़बिल सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वारदात के वक्त उनका नाबालिग बच्चा भी वहीं था. उसने सूझबूझ से अपनी जान बचाई. डबल मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई है.

Tags:Odisha criminalsOdisha newscrime in odishaodisha police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.