☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

बेगूसराय में फर्जी निजी क्लीनिक संचालकों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन क्लिनिक व एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

बेगूसराय में फर्जी निजी क्लीनिक संचालकों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन क्लिनिक व एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार के बेगूसराय में फर्जी तरीके से क्लिनिक चलाने वालों पर अब जिला प्रशासन शिकंजा कस रही है. इसे लेकर लगातार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा एक अवैध तरीके से चला रहे निजी क्लिनिक के संचालक पर कार्रवाई की गई है. साथ ही कई निजी क्लिनिक को भी सील कर दिया गया है.

बता दें कि, बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र के तेघड़ा बाजार में अवैध रूप से बिना उपयुक्त संसाधन और डॉक्टर के चल रहे तीन निजी क्लिनिक व एक अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया है. यह कार्रवाई बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बीडीओ तेघड़ा राकेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकृष्ण सिंह व थानाध्यक्ष तेघड़ा अमलेश कुमार की उपस्थिति में की गई है. वहीं, इस कार्रवाई से एक ओर जहां तेघड़ा अनुमंडल के निजी क्लिनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के बीच इस कार्रवाई की सकारात्मक चर्चाएं हो रही हैं.

छापेमारी के दौरान तेघड़ा अनुमंडल मुख्यालय के सामने कई माह से संचालित आरोग्यम उपचार केंद्र, उज्ज्वल जीवन हॉस्पिटल और शाहिद अकबरी उर्फ मिस्टर द्वारा संचालित क्लिनिक को सील किया गया है. इसके अलावा प्रिंस मेडिकल दुकान को भी बंद कराया गया है. एसडीओ ने फोन पर ड्रग्स इंस्पेक्टर को बुलाकर जांच का आदेश दिया है. वहीं,  भारतीय स्टेट बैंक तेघड़ा के सामने संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र की भी जांच की गयी. जांच के दौरान अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को भी सील कर दिया गया. इस दौरान तीन निजी क्लिनिक व अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कार्यरत कर्मी भी नियामक के विपरीत पाये गये.

इस मामले को लेकर एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि तेघड़ा अनुमंडल में सरकार और प्रशासन द्वारा निर्गत नियमावली के विपरीत कई निजी अस्पताल, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व जांच घर चलाये जाने की सूचना है. इस क्रम में देखा गया है कि कई मरीज उचित चिकित्सा व गलत जांच रिपोर्ट के कारण मरीज गलत इलाज के शिकार हो जाते हैं. डीएम के निर्देश पर क्षेत्रवार कार्रवाई की जायेगी. गलत तरीके से क्लिनिक व अन्य जांच केंद्र चलाने वाले संचालक बख्शे नहीं जायेंगे.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Published at:02 Apr 2025 05:39 AM (IST)
Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार अपडेटबेगूसराय न्यूजबेगूसरायअवैध निजी क्लीनिकबेगूसराय जिला प्रशासनBiharBihar NewsBihar Trending NewsBihar UpdateBegusarai NewsBegusaraiIllegal Private ClinicsBegusarai District Administration
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.