✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

धनबाद के एशियन जालान अस्पताल पर डेड बॉडी जब्त कर पैसा वसूलने का आरोप, परिजनों के हंगामे पर पहुंची पुलिस 

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:48:54 PM

धनबाद(DHANBAD): जिले के एशियन जालान अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए.  कदैया निवासी मुखिया ने बताया की आए दिन जालान अस्पताल में बॉडी को अपने कब्जे में रखकर पैसा वसूलने का काम किया जाता है. समाजसेवी हीरालाल महतो ने कहा कि इस तरह के मामले जालान अस्पताल के लिए आम बात हो गयी है. बताया जाता है कि जिले के टुंडी थाना अंतर्गत कदैया निवासी ट्रक ड्राइवर जसीम अंसारी को लीवर की बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

1.04 लाख रुपये मांग रहा था अस्पताल 

अस्पताल ने इलाज का खर्च 55 हजार रुपये बताया. देर रात में ऑपरेशन के दौरान मरीज जसीम अंसारी की मौत हो गई. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के परिजन को 1.04 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा. जिससे परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया. परिजनों का कहना है कि उनके मरीज का रक्तचाप कम था, उसी दौरान चिकित्सकों ने उनकी सर्जरी कर दी, जो जानलेवा साबित हुआ और मरीज की मौत हो गई. उसके बाद पैसे के लिए पार्थिव शरीर को रोक लिया गया.

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद 

Tags:धनबाद न्यूजझारखंड न्यूजDhanbad Asian Jalan Hospitaldhanbad newsjharkhand newsधनबाद जलान अस्पताल

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.