☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

गुमला: बाईक और पिकअप में जोरदार टक्कर, एक पुलिस जवान की मौत

गुमला: बाईक और पिकअप में जोरदार टक्कर, एक पुलिस जवान की मौत

गुमला(GUMLA): जिला के प्रोजेक्ट स्कूल कामडारा के समीप शनिवार को बाइक व पिकअप वाहन के बीच सीधी टक्कर हो गई. जिसमें हुरदा थाना के पुलिस जवान डेनिश विमल केरकेट्टा की  दर्दनाक  मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुलिसकर्मी सैट-19 का जवान है और सिमडेगा जिला के  हुरदा थाना में  पदस्थापित था. वह रांची में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेल प्रतियोगिता 2022(हॉकी खेल) में शामिल हुआ था. कार्यक्रम के बाद शनिवार को अपने अपाची बाइक से होकर अपने पोस्टेड थाना हुरदा लौट रहे थे, उसी दौरान कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रोजेक्ट स्कूल के निकट खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन नं JH01DG/ 0527 से सीधे जा टकराई. जिसके कारण पुलिस जवान डेनिश विमल की मौत घटनास्थल पर हो गई.

घटना के बाद पिकअप वाहन चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया है. इधर, घटना की खबर मिलते ही कामडारा पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक सैट-19 का पुलिस जवान है. वह सिमडेगा जिले के गांव ताराबोगा, ठेठईटांगर का निवासी है. घटना की जानकारी कामडारा पुलिस ने हुरदा थाना और मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी है.  

मृतक सैट-19 का जवान डेनिश विमल केरकेट्टा दो दिन पहले ही रांची में दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गया था. प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद मृतक अपने अन्य साथियों के साथ वापस लौट रहा था, इसी दौरान कामडारा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- PM का देवघर दौरा : बाबानगरी पहुंचे सीएम , राज्य के बड़े अधिकारियों के साथ की हाई लेवल मीटिंग, श्रावणी मेला की भी समीक्षा

कैसे हुआ हादसा

मिला जानकारी के अनुसार रांची से सिमडेगा लौटने के क्रम में मृतक अपाची बाईक से ट्रक को ओवरटेक कर रहा था. इसी बीच सामने से पिकअप वाहन घुस गयी और जवान की बाईक और पिकअप वाहन में जा टक्कर हो गई. इस घटना में अपाची बाईक भी कई टुकडों में बंट गई. घटना की जानकारी मिलते ही कामडारा थानेदार कौशलेंद्र कुमार भी घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और रविवार को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा जाएगा. पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

रिपोर्ट: शहाब अली, गुमला

Published at: 10 Jul 2022 05:35 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.