✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

साहिबगंज में मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका 

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: August 17, 2024,
Updated: 9:50 PM

साहिबगंज(Sahibganj): पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. जहां मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान भी पाए गए हैं. वहीं ग्रमीणों के अनुसार युवक की हत्या कर शव को फेक दिया गया है. दरअसल सुबह काम पर जा रहे कुछ लोगों ने  बारीडीह गांव के पास युवक को मृत पड़ा देखा. जिसके बाद इसकी जानकारी गांव वालों ने स्थानीय पुलिस को दी.  पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंच मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया हैं. हालांकि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई हैं. वहीं लोगों द्वारा युवक की शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.

शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान 
युवक की शव मिलने के बाद यह पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं ग्रामीणों की ओर से घटना के बारे में बताया गया कि युवक के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान देखे गए. उन्होंने बताया कि सुबह कुछ ग्रामीण अपने दैनिक काम के लिए जा रहे थे जहां उन्होंने रास्ते में एक युवक को मृत पड़ा देखा.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंच मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया हैं. हालांकि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई हैं. इस बीच मामले की जांच कर रही पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, हालांकि पूछताछ में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है.

 

Tags:jharkhand crimejharkhand crime newsjharkhand newsjharkhandcrime patrolcrime in indiacrime jharkhandcrime case clipscrime in jharkhandcrime patrol serialjharkhand policecrime newscrimebihar crime newsjharkhand news livejharkhand latest newscrime patrol dastak]

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.