✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

घर से खेत में काम करने निकली थी महिला, दूसरे दिन खेत में मिली लाश , पढिए आखिर कैसे हुआ ये सब हुआ

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 8:46:33 PM

सरायकेला (SARAIKELA) : सरायकेला जिला के चांडिल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल एक महिला का शव खेत से बरामद किया गया है. महिला की पहचान गंगाधर महतो की पत्नी बिमला महतो के रूप में की गई है. शव मिलने के बाद चांडिल थाना और नीमडीह थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

सब्जी की फसल में पानी देने के लिए निकली थी महिला 

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम चार बजे बिमला घर से देव बांध के सामने निजी खेत में सब्जी की फसल में पानी देने के लिए निकली थी. खेत जाने के काफी देर बाद बिमला घर वापस नहीं पहुंची, काफी देर बीत जाने के बाद जब बिमला घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने बिमला की खोज बीन शुरू की लेकिन बिमला का कुछ पता नहीं चला. लेकिन सोमवार की सुबह ग्रामीण ने खेत में एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला. साथ ही उसके सिर में गहरे चोट के निसान भी मिले है. वहीं शव के कुछ दूरी पर खून के भी निशान पाए गए है. इस मामले में परिवार वालों का कहना है कि प्रतिदिन की तरह कल भी बिमला खेत में काम के लिए निकली थी. लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं पहुंची. परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही  नीमडीह थाना प्रभारी तंजील खान, चांडिल थाना प्रभारी वरूण यादव ,रसुनिया पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मांझी समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल में भेज दिया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटेगी. आपकों बता दें कि एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी हत्या की घटना है. 

रिपोर्ट. बीरेंद्र मंडल 

Tags:jharkhand newshindi newsjharkhand crime newsjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand today newsjharkhand latest newsbreaking newsnews jharkhandjharkhandlatest newstop newssaraikela newssaraikela trending newssaraikela breaking newswomen dead body found in fieldchandil crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.