✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

सावधान ! ऐसे लिंक पर नहीं करें Click, वर्ना साइबर ठगी के हो जाएंगे शिकार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:13:42 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शहर में बढ़ते साइबर क्राइम से निजात पाने के लिए साइबर सेल लगातार जागरुकता अभियान चला रही है. कई संस्थान खुद लोगों को मैसेज कर साइबर ठगी से सचेत करते है. बावजूद इसके लोग लालच में आकर साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं. बिष्टुपुर साइबर थाना में चार ऐसे ही मामले आए है, जिसमें साइबर ठगों ने लोगों को आसानी से शिकार बना लिया. 

पहला मामला

यह मामला छोटा गोविंदपुर के सतीश कुमार का है. साइबर ठगों ने सतीश कुमार के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेजा. मैसेज में लिखा था कि आज आपकी बिजली काट दी जाएगी, कृप्या 6296836304 पर संपर्क करे. बिजली कटने के डर से सतीश ने संबंधित नंबर पर फोन किया और यहीं से ठगी की शुरूआत हो गई. ठगों ने पहले सतीश के मोबाइल पर रिमोट कंट्रोल एप्प डाउनलोड करवाया और उनसे एप्प की आईडी ले ली और एक लिंक भेजकर 10 रुपए का भुगतान करने को कहा. लिंग पर क्लिक कर सतीश ने अपना नाम, बैंक डिटेल्स और अन्य निजी जानकारी भर दी. जानकारी भरते ही सतीश के बैंक खाते से कुल 11,399 रुपये की निकासी कर ली गई.

दूसरा मामला

बिरसानगर संडे मार्केट के पास रहने वाले शूभाजन साहू ने ओएलएक्स(OLX) पर AC बेचने का विज्ञापन डाला था. शनिवार सुबर उन्हें 9668459441 से फोन आया. फोन करने वाले ने एसी(AC) खरीदने की इच्छा जताई और कहा कि वह ऑनलाइन पेमेंट करेगा. ठग ने शूभाजन के व्हाट्सएप पर एक रुपए पेमेंट करने का लिंक भेजा. शूभाजन द्वारा एक रुपया पेमेंट करते ही उनके खाते में दो रुपये आ गए. इसी प्रकार लालच में आकर शूभाजन ने ठग को छह हजार रुपये का पेमेंट किया पर इस बार उनके खाते में रुपये नहीं आए. ठग ने दोबारा पेमेंट करने को कहा तो शूभाजन ने दोबारा प्रयास किया पर इस बार भी खाते से छह हजार रुपए कट गए. ऐसे कर ठग ने खाते से कुल 62,000 की निकासी कर ली.

तीसरा मामला

गोलमुरी इंदू बस्ती निवासी परमजीत कौर को ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर शिकार बनाया. ठग ने उन्हें 8482045418 नंबर से फोन कर क्रेडिट कार्ड के बारे में फीडबैक लिया पर परमजीत को क्रेडिट कार्ड बंद करवाना था. जिसके बाद ठग ने कार्ड नंबर की मांग की लेकिन उस वक्त परमजीत के पास कार्ड मौजूद नहीं था इसलिए परमजीत ने बाद में फोन करने को कहा. ठग ने उन्हें 8 जुलाई को फिर से फोन किया और कार्ड की जानकारी मांगी. परमजीत ने ठग को कार्ड नंबर के साथ-साथ मोबाइल में आया ओटीपी भी बता दिया. बस फिर क्या था ठग ने क्रेडिट कार्ड से 63,455 रुपए की अवैध निकासी कर ली.

ये भी पढें- कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को ही बनाया हवस का शिकार, दुष्कर्मी गिरफ्तार

चौथा मामला

गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी रवि शंकर ने फ्लीपकार्ट(Flipkart) से ऑनलाइन सामान मंगाया था. सामान को वापस करने के लिए उन्होंने गूगल पर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया. जहां से उन्हें 6297962022 नंबर मिला. फोन करने पर किसी ने फोन का जवाब नहीं दिया. थोड़ी देर बाद उन्हें 6297213283 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने बताया कि सामान वापस करने से पहले मोबाइल में एनी डेस्क एप्प(Any Desk App) डाउनलोड करना होगा. एप्प डाउनलोड करने के बाद रवि ने ठग को कोड भी बता दिया. इसके बाद ठग के कहे अनुसार रवि ने फ्लीपकार्ट के एप्प में जाकर बैंक से जुड़ी जानकारी भरी. जानकारी भरने के बाद उनके खाते से 44,000 की निकासी कर ली गई.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.