✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बक्सर, तिलक समारोह में की गई 20 से 30 राउन्ड फायरिंग, एक घायल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:44:58 PM

बक्सर(BUXAR): बिहार का बक्सर जिला आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. 20 से 30 राउन्ड फायरिंग की गई. जिससे अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान एक व्यक्ति को गोली भी लग गई. घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. यह पूरा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीसी कॉलेज इलाके का है. जहां मंगलवार की आधी रात एक तिलक समारोह में जमीनी विवाद को लेकर दो आपराधिक गिरोह के बीच गोली चल गई. इस दौरान करीब 20 से 30 राउन्ड फायरिंग की गई. जिसमें एक 40 वर्षीय अभय कुमार सिन्हा को गोली लग गई.  

बताया जा रहा है कि, पीसी कॉलेज के इलाके में ज्योति मैरेज हॉल के पास पीड़ित अभय सिन्हा व अन्य लोग तिलक समारोह में गये थे. उसी दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया की अचानक दोनों तरफ से गोली चलने लगी. तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान अभय सिन्हा के जांघ में गोली लग गई. जिसके बाद वहां मौजूद लोग घायल अभय सिन्हा को आनन-फानन में विश्वामित्र हॉस्पीटल गोलम्बर लेकर पहुंचे. जहां उनका इलाज चल रहा है.

वहीं, स्थानीय सूत्रों कि मानें तो जमीन विवाद में दो कुख्यात गिरोह के बीच गोली चलने की बात काही जा रही है. जिसमें 20 से 25 राउंड फायरिंग की गयी है. इधर, मामले को लेकर पीड़ित अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है. डॉक्टर राजीव कुमार झा ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है. पुलिस को सूचना दे दी गयी है.

मामले को लेकर सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीसी कॉलेज इलाके में गोली चलने की सूचना मिली है. जिसमें एक अधेड़ घायल हुआ है. गोली क्यों चली है इसकी जांच के लिए पुलिस की टीम घटना स्थल पर भेजी गयी है. वहीं, घायल के फर्द वयान के लिए भी एक टीम भेजी गई है. व्यान आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि किसने और क्यों गोली मारी है. एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस मामले के बारे में पूछताछ कर रही है.

 

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंगबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजबक्सरबक्सर क्राइम न्यूजगोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बक्सरतिलक समारोहफायरिंगजमीनी विवादआपराधिक गिरोहBiharBihar NewsBihar TrendingBihar Trending NewsBihar Crime NewsCrime NewsBuxarBuxar Crime NewsBuxar shaken by the sound of bulletsTilak ceremonyfiringland disputecriminal gang

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.