✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

Garhwa : ज्वेलरी दुकान में 1.5 करोड़ की लूट, ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने की फायरिंग

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:40:03 AM

गढ़वा(GARHWA ): जिला के गढ़ देवी मोड़ चौक के पास ज्वेलरी दुकान में अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में करीब 1.5 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया है. दुकान का नाम रूप अलंकार ज्वेलर्स बताया जा रहा है. बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने ग्राहक बनकर आए. उसके बाद रूप अलंकार ज्वेलर्स में घुसकर लगभग बीस मिनट तक लूटपाट की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की. और दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए चलता बना.
 
ग्राहक बनकर आए थे अपराधी

घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है. वहीं ज्वेलरी दुकान मालिक ने बताया कि देर शाम प्रत्येक दिन की तरह वो अपने दुकान पर बैठे थे. उसी दौरान गहने खरीदने के लिए तीन युवक दुकान में आए. उसके बाद हथियार के बल पर अपराधियों ने दुकान में जमकर लूटपाट की. लूट के बाद भागते समय अपराधियों ने तीन फायरिंग भी की. अपराधी दुकान से सोने व चांदी के जेवरात समेत नगदी भी ले गए.आपको बता दें कि घटना के बाद भागते हुए अपराधियों ने दूकानदार पर भी फायरिंग की थी लेकिन वो बाल-बाल बच गये. गोली दुकानदार के कान को छूते हुए निकल गयी. 

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे ने घटना की जानकारी ली. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है. एसपी दीपक कुमार पांडे ने कहा कि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे. 

Tags:Garhwajharkhandjewelery shoprup jewelery shopcriminalsopened fire

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.