✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

Bihar News: 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई संगीन मामलों में था आरोपी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:20:26 PM

जमुई(JAMUI): जमुई पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. वर्षों से फरार और जिले के टॉप-10 में शुमार अपराधी पंकज यादव को आज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए जमुई एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि अपराधी पंकज यादव पर जिला पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था. पंकज मुंगेर जिला के खड़गपुर इलाके का निवासी है. लेकिन जमुई के लक्ष्मीपुर इलाके से खड़गपुर सटे होने के कारण पंकज यादव ने मुख्य रूप से इसी को अपना अपराध क्षेत्र बना रखा था.

एसपी ने बताया कि अपराधी पंकज यादव पर हत्या, फिरौती समेत डकैती जैसे संगीन आरोप लगे हुए हैं. इसकी गिरफ्तारी के लिए इसके घर की कुर्की तक की गई थी लेकिन यह पुलिस के हत्थे नही आ रहा था. इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह खड़गपुर इलाके के दमन दीप इलाके में छुपा हुआ है. जिसके बाद पुलिस द्वारा टीम गठित कर चिन्हित इलाके में छापेमारी की गई जिसमें इसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार ट्रेंडिंगबिहार क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजजमुईजमुई पुलिस50 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तारजमुई एसपी मदन कुमार आनंदमुंगेरBiharBihar NewsBihar Trending NewsBihar TrendingBihar Crime NewsCrime NewsJamuiJamui Police50 thousand reward criminal arrestedJamui SP Madan Kumar AnandMunger

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.