✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

Bihar News: बेगूसराय में महिला की निर्मम हत्या से फैली सनसनी, गड्ढे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:18:49 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है. यहां अपराधियों ने एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया है. वहीं, महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास के समीप की है. मृत महिला की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले भुवन शाह की पत्नी लूखो देवी के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लूखो देवी गुरुवार रात से ही घर से लापता थी. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन भी की गई. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. 

वहीं, सुबह जब वापस से खोजबीन करने के लिए परिजन बहियार के तरफ गए तो एक गड्ढे में शव पड़ा मिला. परिजनों ने बताया कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया है. शरीर पर चोट के भी निशान है. महिला की हत्या की खबर लगते ही गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर काफी लगी हुई है. साथ ही लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है. फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी है. मौके पर लोहिया नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Tags:बिहारबिहार न्यूज़बिहार अपडेटबिहार ट्रेंडिंगपटनाक्राइम न्यूज़बिखर क्राइम न्यूज़पटना क्राइम न्यूज़बेगूसरायबेगूसराय क्राइम न्यूज़हत्याBiharBihar NewsBihar UpdateBihar TrendingPatnaCrime NewsBichar Crime NewsPatna Crime NewsBegusaraiBegusarai Crime NewsMurder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.