✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

Bihar News: कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा की हुई मौत, प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार कर भागने के दौरान पुलिस ने किया था एनकाउंटर

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:32:53 PM

आरा(ARRAH): बिहार के आरा के प्रॉपर्टी डीलर से लूट और गोलीकांड मामले में आरोपी कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा की मौत हो गई है. बता दें कि, भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना इलाके में रोड रेज की घटना के दौरान प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार कर भाग रहे कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा व उसके साथी का पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर किया गया था. जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गए थे. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा को आरा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया था. जहां आज उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. इस दौरान पटना ले जाने के क्रम में कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा की मौत हो गई.

वहीं, छोटू मिश्रा के मौत के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है. जहां पुलिस की देखरेख में उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. वहीं, छोटू मिश्रा की मौत के बाद उसके पिता ने पुलिस को दोषी करार दिया है और कहा है कि पिछले दो दिनों से उसको पटना रेफर किया गया था. लेकिन पुलिस और चिकित्सकों ने इसे एक-दूसरे के ऊपर थोपते हुए उसे पटना नहीं ले गए. जिसके कारण उसकी मौत आज पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई. घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है. वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है. छोटू मिश्रा के ऊपर भोजपुर जिले के कई थाना क्षेत्र में संगीन कांडों में मामला दर्ज है और 3 महीने पहले ही वह जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था.

 

 

 

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार अपडेटबिहार ट्रेंडिंग न्यूज बिहार क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजकुख्यात अपराधी छोटू मिश्राकुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा की हुई मौतएनकाउंटरपुलिस मुठभेड़भोजपुर जिलाBiharBihar NewsBihar UpdateBihar Trending News Bihar Crime NewsCrime NewsNotorious criminal Chhotu MishraNotorious criminal Chhotu Mishra diedEncounterPolice encounterBhojpur district

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.