✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी, नक्सली संगठन PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने वाले सात गिरफ्तार

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:47:39 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में अपराधियों के हर मनसूबे पर पुलिस पानी फेर रही है. इसी कड़ी में पुलिस को आज फिर बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल, पुलिस ने बेड़ो थाना क्षेत्र में नक्सली संगठन PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार अपराधी के पास से नक्सली पर्चा, नगद और पिस्टल बरामद 

इस मामले में एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि बेड़ो थाना क्षेत्र में PLFI के नाम पर एक व्यवसाय से 10 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी. इस मामले में पुलिस को शिकायत मिलने के बाद बेड़ो DSP के नेतृत्व में छापेमारी कर चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से नक्सली पर्चा, नगद और पिस्टल बरामद किया गया है. गिरफ्तार सभी अपराधी पर दर्जनों मामले जिले के विभिन्न थाना में दर्ज है. उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी कोने में छिपे हो वहां से पुलिस उन्हें दबोच कर सलाखों के पीछे भेजेगी.

एक और घटना में सात अपराधी गिरफ्तार

वहीं, एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार लेकर रांची में घूम रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के खेत मोहल्ले के पास से गाड़ी रोक कर चेकिंग किया गया. इस क्रम में गाड़ी में तीन अवैध देशी हथियार बरामद किया गया. वहीं, पुलिस ने गाड़ी में सवार सात अपराधी को भी दबोचा है. इस दौरान पुलिस को जांच में पता चला कि गिरफ्तार अपराधियों पर पहले से कई रंगदारी के मामले दर्ज है.

रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची

Tags:रांची पुलिसझारखंड पुलिसपीएलएफआईनक्सली संगठन PLFIनक्सलीएसएसपी कौशल किशोरjharkhand newsranchi newsNaxalitePLFIरांची न्यूज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.