✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

बेगूसराय पुलिस ने 15 हजार के दो कुख्यात इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और हथियार भी बरामद

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:10:22 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 15000 के इनामी दो कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए अपराधी के पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया गया है. यह गिरफ्तारी लोहिया नगर थाने की पुलिस ने आनंदपुर से की है. इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी संजीत कुमार और अरुण कुमार मोस्ट वांटेड हैं. साथ ही दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. जिसकी सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को लगी. जिसके बाद लोहिया नगर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी अभियान के तहत दोनों कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया.

डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि संजीत कुमार पर कई थाने में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, अरुण कुमार जो समस्तीपुर जिले का रहना वाला है, उस पर पटना जिले में लूट, डकैती, हत्या समेत आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.  उन्होंने बताया कि संजीत कुमार पर बेगूसराय में 15000 का इनाम रखा गया था. यह लगातार पुलिस को धूल झोंक कर फरार चल रहा था.

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार ट्रेंडिंगबिहार क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजबेगूसरायबेगूसराय न्यूजबेगूसराय पुलिसकुख्यात अपराधीबेगूसराय क्राइम न्यूजbiharbihar newsbihar trending newsbihar trendingbihar crime newscrime newsbegusaraibegusarai newsbegusarai policenotorious criminalsbegusarai crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.