✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

प्रेमिका को जहर देकर मारने का आरोप,नाबालिक की मौत क्यों बनी देवघर में चर्चा का विषय, पढ़िये इस खबर में

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:01:58 PM

देवघर(DEOGHAR): जब प्रेम की गजब कहानी देवघर के मधुपुर से सामने आई है. फिल्मी या रची रचाई कहानी जैसा मामला प्रकाश में आया है. दरअसल मधुपुर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को जहर देकर मौत के घाट उतारने में उसके प्रेमी का हाथ होने का आरोप लगाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

ऐसे हुई नाबालिक की मौत, प्रेमी पर आरोप

15 वर्षीय प्रेमिका दुमका जिला के जरमुंडी की रहने वाली है. वह देवघर के मधुपुर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी. नाबालिक लड़की मधुपुर में अपनी सहेली के यहां रहकर पठन पाठन करती थी  बताया जाता है कि नाबालिक लड़की मधुपुर निवासी रितेश कुमार के साथ प्रेम करती थी. रितेश मधुपुर कॉलेज में पढ़ता है. दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था. ये बात दोनों के दोस्तों को भी पता था. बताया जाता है कि नाबालिक लड़की का अश्लील वीडियो फ़ोटो प्रेमी का दोस्त पंकज यादव के मोबाइल में था. इसी के जरिये वह नाबालिक लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था. इस बात की जानकारी प्रेमिका ने अपने प्रेमी को दी. प्रेमी रितेश और इसकी नाबालिक प्रेमिका कल मधुपुर के एक रेस्टॉरेंट में गए थे, वहां से निकलने के बाद दोनों बुढ़ई बगीचा गए. जहां सुनसान जगह में दोनों ने ठंडा पिया. इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका को मधुपुर स्थित एक हॉस्पिटल में यह कहते हुए भर्ती कराया कि लड़की ने जहर पी लिया है. मामला संगीन देखते हुए अस्पताल द्वारा इसकी सूचना मधुपुर थाना को दी. थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच लड़की का बयान लिया. मामला तूल पकड़ता देख प्रेमी ने भी जहर खाने का नाटक कर अस्पताल में भर्ती हो गया. इसी बीच कल रात इलाज के क्रम में नाबालिक प्रेमिकाकी मौत हो गयी. आज सुबह मौत की खबर मिलते ही प्रेमी रितेश अस्पताल की छत से कूदने की कोशिश करने लगा तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा.

अस्पताल के चिकित्सक ने पुलिस को जब यह बताया कि रितेश सही सलामत है और इसने जहर नही पिया है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर लड़की के परिजनों ने लड़का पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए मधुपुर थाना में मामला दर्ज करा दिया है. लड़की की मौत से परिजनों में मातम छा गया है. फिलहाल लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पूरे मामले की गहराई तक पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है.

कौन है पंकज यादव और कहां है उसका मोबाइल

पूरा मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है, लेकिन पंकज द्वारा नाबालिक लड़की को ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है. अब सवाल उठता है कि जहर कौन लाया, किसने पिलाया और क्यों पिलाया? लड़की की मौत में पंकज यादव की क्या है भूमिका? प्रेमी रितेश अगर जहर पिलाया तो क्यों. पूरा का पूरा मामला पुलिस के पाले में है अब इंतज़ार है पुलिस के अनुसंधान रिपोर्ट का तभी तमाम सवालो से पर्दा उठ पायेगा.

 

रिपोर्ट ऋतुराज सिन्हा

 

Tags:salisbury woman accused of fatally poisoning her boyfriendpoisoning her boyfriendlady caught poisoning her boyfriendgirlfriendantifreeze poisoninggirlfriend murdermary yoder poisoningpoison (cause of death)lady poison her boyfriendwomen poison boyfriendex-girlfriendantifreeze poison deathantifreeze poison trialantifreeze poisoncrime investigationmurder investigationantifreeze poison holly mcfeetureantifreeze poison plot

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.