✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

दुमका: स्पैनिश महिला से गैंगरेप के आरोपियों की कोर्ट में पेशी, धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:19:39 AM

दुमका (DUMKA) : झारखंड के दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात 7 दरिंदों ने विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए 3 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद रविवार को तीनों आरोपी को दुमका कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सार्थक शर्मा की अदालत में प्रस्तुत किया गया. कोर्ट में प्रस्तुत करने के पहले तीनों आरोपी का फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया. आरोपी का नाम राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू, सुखलाल हेम्ब्रम बताया जा रहा है. वहीं पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए दुमका कोर्ट लाया गया. 

क्या है मामला

बता दें कि दुमका में एक स्पेनिश महिला के साथ गैंग रेप की घटना ने सभ्य समाज का सर शर्म से झुका दिया. दरअसल पीड़िता अपने पति के साथ बाइक से विश्व भ्रमण पर निकली है. बांग्लादेश से भारत मे प्रवेश करने के बाद दुमका के रास्ते नेपाल जा रही थी. शुक्रवार की शाम स्पेनिश दंपत्ति ने हंसडीहा थाना के कुरमाहाट में टेंट लगाकर रात्री विश्राम करने लगी. इसी बीच 7 दरिंदों ने टेंट में घुसकर पति को बांध दिया, जबकि महिला को टेंट से बाहर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. शुक्रवार की देर रात गस्ती पर निकली हंसडीहा थाना की पुलिस ने दंपत्ति को सड़क किनारे देखा. महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. दरिंदों ने दंपत्ति के साथ मारपीट भी की.

रिपोर्ट. पंचम झा 

Tags:gang rape of spanish woman in dumkaspanish woman raped in jharkhandrape of spanish woman in jharkhandspanish woman in dumka saraiyahat chcdumka spanish womandumka gangrapedumka police on spanish womandumka spanish woman crime storyspanish womanspanish woman gangrapejharkhand spanish tourist gangrape caseaccused in dumka spanish womanspanish woman gangraped in dumkadumkadumka newsspanish woman tour dumakaspanish woman rape in dumkajharkhand newsjharkhand news todayjharkhandbreaking newsjharkhand latest newsjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhand today newstop newsjharkhand crime newsjharkhand dumkadumka breaking newsdumka latest newsAccused of gangrape of Spanish woman present in courtvictim's statement recorded under section 164

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.