✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

ऑपरेशन लंगड़ा के तहत एक कुख्यात अपराधी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:55:57 PM

पटना : बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव में STF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन लंगड़ा के तहत एक कुख्यात अपराधी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान प्रहलाद कुमार के रूप में हुई है जिसे घायल अवस्था में पहले बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

धर्मवीर पासवान हत्याकांड में प्रहलाद कुमार मुख्य आरोपी

घटना की जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी प्रहलाद कुमार पर बाढ़ थाना में दो और अथमलगोला थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोबिंद गांव में हुए धर्मवीर पासवान हत्याकांड में प्रहलाद कुमार मुख्य आरोपी है.

गुप्त सूचना के आधार पर रेड

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्याकांड के आरोपी एक स्थान पर जुटे हुए हैं. सूचना के आधार पर जब पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की तो अपराधियों की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई. तब जाकर आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की  जिसमें प्रहलाद कुमार गोली लगने से घायल हो गया.

पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Tags:PATNABADHATHMALGOLADHARAMPURSTFPOLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.