✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नई-नई शादी, और फिर हत्या… दोस्त पर अटकी शक की सुई, पढ़े नालंदा का सनसनीखेज मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 26, 2026, 10:40:08 AM

नालंदा (NALANDA): बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है.यहां एक युवक की शादी के सिर्फ 6 दिन बाद ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है.मामला बिंद थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव का है.मृतक की पहचान 26 साल के राहुल कुमार के रूप में हुई है.परिवार वालों के मुताबिक, सब कुछ सामान्य था. घर में शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि अचानक एक फोन कॉल ने सब कुछ बदल दिया.

मछली पकड़ने के बहाने बुलाकर ले गया था दोस्त

परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल को उसके एक दोस्त ने मछली पकड़ने के बहाने घर से बुलाया.राहुल बिना किसी शक के उसके साथ चला गया लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसका आखिरी सफर होगा.कुछ देर बाद गांव के पास नदी किनारे गोलियों की आवाज गूंजी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, राहुल जमीन पर गिर चुका था. उसके सिर में गोली मार दी गई थी.मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

एक फ़ोन कॉल से घर में पसरा मातम

जब यह खबर घर पहुंची, तो खुशियों से भरा घर मातम में बदल गया. परिजन बेसुध हो गए.बताया जा रहा है कि राहुल की शादी 20 अप्रैल को हुई थी और अभी नई जिंदगी शुरू ही हुई थी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस दोस्त ने राहुल को बुलाया था, उसी ने इस वारदात को अंजाम दिया.फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Tags:NalandaBihar NewsCrime NewsBreaking NewsMurder CaseGunshotFriend KilledShocking NewsLocal NewsPolice InvestigationBihar CrimeLaw And OrderNewly MarriedTragic Incident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.