✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

मूसेवाला केस: रात में खुली अदालत, अब 27 जून तक रिमांड पर रहेगा लॉरेस बिश्नोई- पुलिस उगलवाएगी कई राज़

BY -
Sushma Kumari
Sushma Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:49:33 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala Murder Case) मामले में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की पुलिस रिमांड अब 27 जून तक बढ़ गई है. पुलिस इससे मर्डर केस के कई राज उगलवाना चाहती है मूसेवाला की मनसा में  29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसकी जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने ली थी. गोल्डी लॉरेंस बिश्नोई का ही राइट हैंड माना जाता है. पिछले सप्ताह ही तिहाड़ में बंद बिश्नोई को पंजाब पुलिस ने पहले सात दिनाें की रिमांड पर लिया था. अब बीती रात मनसा जिला कोर्ट ने पुलिस के आग्रह पर रिमांड और बढ़ा दी है.

पहले भी किये जा चुके हैं और आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि सिंगर सिदूध मूसेवाला ने 2022 में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जॉवइन किया था. मनसा जिले में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी. आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी 26, राज्य के झज्जर जिले के कशिश 24 और पंजाब के भटिंडा निवासी केशव कुमार 29 के रूप में हुई. पुलिस ने कहा कि प्रियव्रत ने शुटरों की एक टीम को लीड किया. और जो घटना के समय बरार के सीधे संपर्क में था. पंजाब पुलिस ने पिछले हफ्ते कहा था कि मामले में मुख्य साजिशकर्ता लॉरेंस बिश्नोई समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

ये भी पढ़ें:

खूंटी पुलिस ने PLFI उग्रवादी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

इतने खतरनाक हथियार हुए जब्त

मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड माने जा रहे गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई पर शक इसलिए बढ़ गया कि उसने सोशल मीडिया पर यह लिखा था 'विक्की मिट्टूखेड़ा की हत्या का बदला ले लिया.' हालांकि उसकी क्राइम हिस्ट्री बहुत पुरानी नही है. सिर्फ दस सालों में  उसपर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत राजस्थान में करीब 36 केस दर्ज हो गए. मूसेवाला कांड के आरोपियों के पास से 8 ग्रेनेड, 1 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, 9 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 1 असॉल्ट राइफल के साथ 20 कारतूस, 3 पिस्तौल, 36 राउंड और एक एके सीरीज असॉल्ट राइफल का एक हिस्सा जब्त किया गया था. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.