✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

थैले में चोरी का मोबाइल बेच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, 8 लाख के 66 मोबाइल जब्त  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:53:16 PM

दानापुर(DANAPUR)- दानापुर पुलिस ने आनंद बाजार से चोरी का मोबाइल बेच रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास से लगभग 8 लाख का मोबाइल जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने झारखंड के रहने वाले तीन अपराधियों को कई सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

66 महंगे मोबाइल जब्त किए

 दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इनका नेटवर्क बिहार से झारखंड तक फैला है. दानापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आनंद बाजार के आसपास कुछ अपराधी तत्व के लोग एक बैग में चोरी का मोबाइल रखकर घूम-घूमकर बेचने का प्रयास कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठन कर छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने तीन अपराधियों को धर-दबोचा है. अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गयी. पुलिस ने झोले से 66 महंगे मोबाइल जब्त किए हैं. दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जप्त किए गए मोबाइल की कीमत 7 से 8 लाख के आसपास की है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी गोपाल नोनिया, धीरज कुमार एवं शेख रहमान झारखंड के रहने वाले हैं और यह सभी बिहार से लेकर झारखंड तक रात के अंधेरे और दिन के उजाले में मोबाइल लूटपाट का काम किया करते हैं. लूट के बाद मोबाइल को बाजार में सस्ते दामों पर बेच देते हैं. बरामद किए गए मोबाइलों में कई मोबाइल काफी महंगे भी हैं जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.