✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या का प्रयास, पीड़िता लगा रही इंसाफ की गुहार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:18:20 PM

कोडरमा(KODERMA)- जिला के जयनगर थाना क्षेत्र की चंद्रपूर निवासी एक महिला को अपने पति और उसकी भाभी के बीच चल रहे अवैध संबंधों का विरोध करना महंगा पडा. महिला के पति और उसकी भाभी ने उक्त महिला को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. इसके बाद मरा हुआ समझ कर गांव के एक गढ्ढे में उसे जिंदा दफनाने का प्रयास किया. लेकिन मौके पर गांव के कुछ बच्चों ने देख लिया जिसके बाद आरोपी भाग निकले.

जानिए पूरा मामला

बता दें कि उक्त महिला को गढ्ढे से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां होश में आने के बाद उसने पुलिस के समक्ष पूरी घटना का खुलासा किया. इस संबंध में पीड़ित महिला गुडिया देवी ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. दिए गए ज्ञापन में गुडिया देवी ने कहा कि वे एक गरीब महिला है, और उसका पति सात वर्षो से उससे अलग रह रहा है. उसने बताया कि वे पीडीएस दुकान से राशन लाने गयी थी, इसी दौरान पूर्व से घात लगाकर बैठे उसके पति 35 वर्षीय सकलदेव यादव, उसकी गोतनी सरिता देवी पति केदार यादव ने जान मारने की नियत से उसके सर पर लोहे के रड से लगातार कई बार वार किया और तब तक वार करते रहा जब तक वह बेहोश नहीं हो गयी. इसके बाद रस्सी से लगा दबाने लगी जिसके कारण उसका दम घुटने लगा. लात घुसा से भी काफी वार किया गया. बेहोशी के दौरान उसे मरा हुआ समझ कर सकलदेव यादव और सरिता देवी ने उसे बगल के एक गढ्ढा में ले जाकर फेंक दिया और मिट्टी डालकर जिंदा दफनाने का प्रयास किया. उसी समय गांव के कुछ बच्चे वहां पहुंच गए और माजरा देखकर गांव में जाकर शोर मचाया. शोर सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे. राशन दुकानदार ने मेरे जीजा और उसकी बहन को फोन पर सूचना दी. सूचना पाकर जीजा राजकुमार यादव, बहन मुंद्रिका देवी वहां पहुंचे और आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया.पीड़िता  ने यह भी कहा है कि इलाज के दौरान जयनगर थाना प्रभारी को सूचना दी गयी वे पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे और मेरा ब्यान लिया. बावजूद इसके थाना प्रभारी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी और ना ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उसने यह भी बताया कि उसके पति के साथ न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है. उसके पति और सरिता देवी के बीच अवैध संबंध है, जिसके कारण कई बार उसे जान से मारने का प्रयास भी किया गया. पीड़िता ने आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.