☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

धनबाद में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त, डकैती के दौरान बदमाशों ने दो को चाकू घोंपा ,एक रिम्स रेफर 

धनबाद में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त, डकैती के दौरान बदमाशों ने दो को चाकू घोंपा ,एक रिम्स रेफर 

धनबाद (DHANBAD) थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज के पास रविवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर दो  लोगों को चाकू से घायल कर दिया  और घर के सामान लेकर चलते बने.  जानकारी के अनुसार कामता साव  के अर्धनिर्मित घर में परिवार के सदस्य सोए हुए थे.  उनका बड़ा  बेटा चंदन जगा था और मोबाइल देख रहा था.  चुकी घर का मुख्य दरवाजा अभी निर्माणाधीन है ,इसलिए अपराधियों को घुसने में कोई दिक्कत नहीं हुई.  घर में घुसते ही अपराधियों ने कामता साव  के बड़े बेटा चंदन का मोबाइल छीन लिया.  विरोध करने पर चाकू मार दिया.  चंदन की दोनों कलाई कट गई है ,हालत गंभीर है. अपराधियों  की संख्या पांच बताई गई है. 
माँ बाहर निकली तो अप्राधियों ने उसे भी निशाना बनाया 
हल्ला सुनकर चंदन की मां बाहर निकली तो अपराधियों ने उसकी कान की बाली छीन ली.  फिर छोटे बेटे अभिनंदन भी बाहर निकला तो अपराधियों ने दनादन चाकू से वार कर दिया, उसकी कलाई भी कट गई है. लेकिन चंदन की हालत गंभीर है, उसे डॉक्टरों ने रांची के रिम्स रेफर कर  दिया है.  चंदन की मां ज्योति देवी उसे साथ लेकर रिम्स गई है.  कामता साव ठेला चलाकर अपना जीविकोपार्जन करते है. 
100 नंबर पर फोन के बाद भी  नहीं पहुंची पुलिस 
 घरवालों का आरोप है कि घटना के बाद  100 नंबर पर फोन किया गया था लेकिन उधर से जवाब आया कि अभी पेट्रोलिंग पार्टी बिरसा मुंडा पार्क की तरफ है.  इस मामले की पुलिसिया जांच शुरू हो गई है कि  ऐसा जवाब देने वाली पुलिस पार्टी में कौन कौन लोग थे.  घटना की सूचना पाकर विधायक राज सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और परिवारजनों से  जानकारी ली.

रिपोर्ट; अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड  

Published at:10 Jan 2022 12:16 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.