✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

चतरा में बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा, तीन बाइक के साथ सात चोर धराए

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:21:17 PM

चतरा (CHATARA) : लगातार बाइक चोरी की शिकायत पुलिस को मिल रही थी. इसपर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर सात बाइक चोर को बाइक के साथ धर दबोचा है.  एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर  थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र के बरैनी समेत अलग-अलग इलाकों से सात चोरों को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार चोरों के पास से और उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी जब्त की गई है.  एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चतरा शहर समेत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थीं.  इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर चोरी की घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था. इसके बाद स्पेशल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह में शामिल पांच शातिर चोरों समेत सात लोगों को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है.

 चलाया जा रहा है छापेमारी अभियान

पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी हासिल हुई है.  इसके आधार पर गिरोह में शामिल अन्य शातिर चोरों की शिनाख्त करते हुए उनकी गिरफ्तारी को लेकर नियमित छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.  एसडीपीओ ने बताया कि जल्द ही गिरोह में शामिल अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.  साथ ही चोरी की  अन्य गाड़ियां भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है. छापेमारी अभियान में एसआई प्रकाश सेठ , एएसआई शशिकांत ठाकुर समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.