✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

शिवा नर्सिंग होम एंड डायग्नोस्टिक सेंटर की लापरवाही की वजह से 10 वर्षीय बच्ची की गई जान

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:39:38 PM

सरायकेला-खरसावां(SARAIKELA-KHARSAWAN): जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवा नर्सिंग होम एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टरों की लापरवाही से एक 10 वर्षीय बच्ची की जान चली गई. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. बताया जा रहा है कि बच्ची के परिजन आदित्यपुर दो साई कॉलोनी के रहने वाले हैं. बच्ची का नाम आराध्या कुमारी था. उसके पैर में चोट लगी थी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए शिवा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. जहां डॉक्टर अभिषेक उसका इलाज कर रहे थे.

वहीं, सोमवार को बच्ची की स्थिति बिगड़ने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. जहां अस्पताल ले जाने के क्रम में बच्ची ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. उधर मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. परिजन नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:jamshedpur newsjharkhand newsjamshedpur crimeजमशेदपुर न्यूजझारकंड न्यूज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.