✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. covid -19

रांची : Corona संक्रमण की आशंका के मद्देनजर अहम बैठक, उप-विकास आयुक्त ने एंबुलेंस, ऑक्सीजन और बेड की ली जानकारी

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:51:23 PM

रांची(RANCHI): कोविड-19 के संक्रमण की आशंका के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन अभी से ही तैयारियों में जुट गया है. रांची डीसी के निदेश के बाद आज यानी शुक्रवार को उप-विकास आयुक्त श्दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में कोविड-19 से संबंधित तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई. बता दें कि इस बैठक में अपर समाहर्त्ता रांची, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन रांची, एसीएमओ, एमओआईसी पीएमएवाई कोऑर्डिनेटर और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बता दें कि बैठक में उप-विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम और इलाज से संबंधित तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

जो अनुभव मिले हैं, वह काफी महत्वपूर्ण हैं : डीडीसी

उप-विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने उपस्थित पदाधिकारियों से कोविड-19 के पिछले फेज के दौरान की गई तैयारियों और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि कोविड-19 संक्रमण के पिछले फेज में हमें जो अनुभव मिले हैं वह काफी महत्वपूर्ण हैं, समय रहते सारी तैयारियां पूरी कर लेनी है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.

कोविड-19 स्क्रीनिंग की होगी व्यवस्था

कोविड-19 संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए एयरपोर्ट, बस स्टैंड इत्यादि जगहों पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी. वहीं, उप-विकास आयुक्त ने पदाधिकारियों को इस संबंध में तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया है.

एंबुलेंस और ऑक्सीजन की उपलब्धता की ली जानकारी

इस बैठक के दौरान उप-विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने सदर अस्पताल सहित जिले में एंबुलेंस और ऑक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में सिविल सर्जन से विस्तार से जानकारी ली. सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिले में पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस है. साथ ही सदर अस्पताल में ऑक्सीजन की भी पर्याप्त उपलब्धता है. सदर अस्पताल में पीएसए प्लांट, एलमोओ टैंक, जंबो सिलेंडर की विस्तार से जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि पिछले लहर से ही अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि जिले में जितने भी प्राइमरी हेल्थ सेंटर और सीएचसी हैं, वहां भी ऑक्सीजन की व्यवस्था है. उप-विकास आयुक्त ने इसके लिए मेंटेनेंस सर्विसिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेडिकल इक्विपमेंट्स भी पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए. रेगुलेटर, फ्लोमीटर की कमी नहीं होनी चाहिए. उप-विकास आयुक्त द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर और मैन पावर से संबंधित जानकारी भी ली गई. उप-विकास आयुक्त द्वारा जिले में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य के बारे में भी संबंधित पदाधिकारी से पूरी जानकारी ली गई. उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार करें. स्कूली बच्चों को स्कूलों के साथ समन्वय स्थापित कर वैक्सीनेट करने का निर्देश उप-विकास आयुक्त द्वारा दिया गया.

Tags:corona meeting in ranchijharkhand corona updatecorona update in ranchiranchi corona meetingjharkhand newsjharkhand latest newsकोरोना को लेकर रांची में मीटिंगरांची में कोरोना मीटिंगझारखंड न्यूज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.