✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. covid -19

आप वैक्सीन नहीं ले पाएं हैं तो परेशान ना हो, अब आपके द्वार पर पहुंचेगा टीका एक्सप्रेस, सीएम ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:17:18 AM

रांची (RANCHI )मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज पुराना विधानसभा के बगल में  स्थित मैदान, धुर्वा, रांची से Suport of CARE India in Covid-19 vaccine drive (टीका एक्सप्रेस) in Jharkhand को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हैं .इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से आज 60 मोबाइल वैक्सीनेशन वैन को राज्य के विभिन्न जिलों में रवाना किया गया है.  ये सभी वैन "टीका एक्सप्रेस" के रूप में टीकाकरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा.कोरोना संक्रमण से आने वाली संभावित चुनौती से निबटने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरी तैयारी की गयी है.राज्य के सभी जिलों में "टीका एक्सप्रेस" चलाकर छूटे हुए लोगों का  वैक्सीनेशन कराने का काम आज से शुरू हो रहा है. इन "टीका एक्सप्रेसों" की मदद से लोगों को टीका लेने में सहूलियत होगी.लोगो को यह सुविधा उनके घरों पर ही उपलब्ध होगी. 

राज्य में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण

अब तक राज्य भर में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है.लगभग 40 लाख लोगों को टीका का दूसरा डोज भी लग चुका है.मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक लोगों तक टीकाकरण अभियान पहुंचे इसी क्रम में आज राज्य में CARE India के सहयोग से "टीका एक्सप्रेस" का शुभारंभ हुआ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी कोविड-19 संक्रमण काल में राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान में गति लाने को लेकर नए-नए कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक पहुंचने का काम किया है.

कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए अपनी समझदारी और विवेक का  करें उपयोग 

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचने का बहुत ही सीमित औषधियां देश और दुनिया में उपलब्ध है. वैज्ञानिकों ने  इस संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 वैक्सीन का खोज किया है. सभी को वैक्सीन लगाकर कोविड-19 से सुरक्षा तो पाएंगे ही साथ-साथ स्वयं की समझदारी और विवेक का उपयोग करके भी संक्रमण से बचा जा सकता है. 

 रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.