✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. covid -19

मार्च से 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों को लग सकता है कोरोना का टीका  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:51:54 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- देश में 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना टीकाकरण जल्द शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है. लेकिन अनुमान लगाया जा राय कि कि भारत में मार्च से 12 से 14 के किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरू हो सकता है. देश में अभी 15 से 18 साल तक किशोरों व वयस्कों का टीकाकरण जारी है. देश में 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित आबादी 7.5 करोड़ है. लगभग इतनी ही आबादी उन किशोरों की है, जिनका टीकाकरण अभी चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण पर अभी निर्णय नहीं हुआ है. केंद्र सरकार के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप (NTAGI) के अध्यक्ष डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा था कि भारत में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण मार्च में शुरू हो सकता है. उन्होंने कहा कि मार्च तक 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण पूरा हो जाने की उम्मीद है. ऐसे में अगले चरण में 12 से 14 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने की उम्मीद है.  

3.45 करोड़ किशोरों को लगे टीके
डॉक्टर अरोड़ा के मुताबिक देश में 15-18 आयु वर्ग की आबादी 7.4 करोड़ है. इनमें से 3.45 करोड़ किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है. चूंकि, किशोरों को कोवाक्सिन लगाई जा रही है, इसलिए 28 दिनों के बाद उन्हें टीके की दूसरी खुराक भी दे दी जाएगी. यानी 15-18 आयु वर्ग का वैक्सिनेशन मार्च तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद 12 से 14 साल वाले बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा सकेगा.


Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.