TNP DESK: आज दुनिया में कई लोग ऐसे है जो आज अरबों की दौलत के मालिक हैं. उनकी कहानी हमेशा चमक-धमक में शुरू नहीं हुई थी. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा आता है जब जेब खाली होती है,और नहीं पता रहता कि भविष्य में क्या करना है? क्यूंकी उनके हालात उनके साथ नहीं रहते. लेकिन वहीं लोग मेहनत और बड़े सपनों के दम पर ऐसी सफलता हासिल करते हैं कि पूरी दुनिया उन्हें पहचानने लगती है.
भारत में भी कई ऐसे self-made उद्योगपति हैं जिन्होंने बेहद साधारण जिंदगी से शुरुआत की और आज करोड़ों-अरबों की कंपनियां खड़ी कर दीं.उनकी कहानी सिर्फ पैसे कमाने की नहीं, बल्कि संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की मिसाल है.
1. Dhirubhai Ambani - छोटे काम से शुरू हुआ सफर, खड़ा कर दिया बिजनेस साम्राज्य
धीरूभाई अंबानी का नाम आज भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में लिया जाता है, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद साधारण थी.परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, इसलिए कम उम्र से ही काम करना पड़ा. उन्होंने विदेश में नौकरी की और छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाईं.लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े थे.भारत लौटने के बाद उन्होंने छोटे स्तर पर व्यापार शुरू किया. धीरे-धीरे उन्होंने अपने बिजनेस को बढ़ाया और वही सफर आगे चलकर रिलायंस जैसी विशाल कंपनी में बदल गया. आज उनकी बनाई कंपनी ऊर्जा, टेलीकॉम, रिटेल और कई बड़े सेक्टर्स में देश की पहचान बन चुकी है.
2. Gautam Adani - संघर्ष से निकले और देश के सबसे बड़े कारोबारियों में शामिल हुए
गौतम अडानी ने भी बेहद सामान्य जिंदगी से शुरुआत की थी. आर्थिक परेशानियों की वजह से उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी. इसके बाद वे काम की तलाश में मुंबई पहुंचे.शुरुआती दिनों में उन्होंने छोटे स्तर पर कारोबार सीखा और धीरे-धीरे बिजनेस की दुनिया में अपनी जगह बनाई.लगातार मेहनत और सही फैसलों की बदौलत उन्होंने ट्रेडिंग से लेकर पोर्ट, एयरपोर्ट और एनर्जी सेक्टर तक अपना साम्राज्य फैला लिया. आज अडानी ग्रुप दुनिया के बड़े बिजनेस समूहों में गिना जाता है.
3. Narayana Murthy - सीमित पैसों से शुरू हुई कंपनी, आज दुनिया में पहचान
नारायण मूर्ति की कहानी इस बात का उदाहरण है कि बड़े सपनों के लिए हमेशा बड़े संसाधन जरूरी नहीं होते.जब उन्होंने अपनी IT कंपनी शुरू करने का फैसला लिया, तब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे. शुरुआती दौर में छोटी टीम, कम संसाधन और कई चुनौतियां थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. टेक्नोलॉजी और ईमानदार काम के दम पर उन्होंने इन्फोसिस को दुनिया की बड़ी IT कंपनियों में शामिल कर दिया. आज लाखों युवा उन्हें प्रेरणा के रूप में देखते हैं.
4. Karsanbhai Patel - घर से शुरू किया काम, बना दिया बड़ा ब्रांड
करसनभाई पटेल ने एक सामान्य नौकरी के साथ अपने बिजनेस की शुरुआत की थी.उन्होंने लोगों के लिए सस्ते दाम में अच्छा डिटर्जेंट बनाने का फैसला किया. शुरुआत में वे खुद लोगों तक अपना प्रोडक्ट पहुंचाते थे. धीरे-धीरे लोगों का भरोसा बढ़ता गया और उनका छोटा कारोबार देश के सबसे लोकप्रिय ब्रांड्स में शामिल हो गया. उनकी कहानी यह दिखाती है कि सफलता के लिए सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि सही सोच और मेहनत जरूरी होती है.
5. Shiv Nadar- छोटे शहर से निकलकर बनाई वैश्विक IT कंपनी
शिव नाडर ने भी सीमित संसाधनों के बीच अपने करियर की शुरुआत की थी.टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उन्होंने बड़ा सपना देखा और कुछ साथियों के साथ मिलकर कंपनी शुरू की. शुरुआती दौर आसान नहीं था, लेकिन लगातार मेहनत और नए आइडियाज की वजह से उनकी कंपनी तेजी से आगे बढ़ती गई.आज HCL दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में गिनी जाती है.
इन सभी लोगों की जिंदगी हमें एक बात जरूर सिखाती है,सफलता कभी रातों-रात नहीं मिलती. कई बार हालात बेहद कठिन होते हैं, लेकिन जो लोग हार नहीं मानते, वही आगे चलकर इतिहास बनाते हैं.
कभी जिनके पास खर्च करने के लिए भी पैसे नहीं थे, आज वही लोग लाखों-करोड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं. यही वजह है कि उनकी कहानियां सिर्फ बिजनेस नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और सपनों की असली मिसाल बन चुकी हैं.