✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Business

क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग राइट्स मार्केट में उतरने को तैयार मुकेश अंबानी, नीलामी में आएगी बड़ी उछाल..!

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:42:46 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - अगले साल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा मीडिया क्रिकेट ब्राडकास्टिंग राइट्स की नीलामी की जाएगी. बता दें कि राइट्स की नीलामी लगभग 4 से 8 सालों तक के लिए हो सकती हैं. जिसमे सोनी, स्टार-डिज़्नी, अमेज़न, फेसबुक जैसी बड़ी कम्पनीज के बीच एक तगड़ा मुकाबला होने की सम्भावना जताई जा रही हैं. बताये गए ये सभी कंपनी जानी-मानी और पॉपुलर कम्पनीज में से हैं. अब ऐसे में इनमे से किस ब्रांड को क्रिकेट की ब्राडकास्टिंग राइट्स मिलती हैं ये देखने वाली बात होगी.

 अंबानी  का नया इंटरेस्ट

जानकारी के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी इस बार क्रिकेट ब्राडकास्टिंग राइट्स खरीदने में दिलचस्प नज़र आ रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि अंबानी अपनी सब्सिडियरी वयाकॉम 18 के जरिए क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग राइट्स मार्केट में उतरेंगे और अगले साल होनी वाली इस नीलामी में हिस्सा लेते हुए क्रिकेट ब्राडकास्टिंग राइट्स के लिए बोली लगाएंगे. अब अंबानी का नाम जुड़ जाने के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ऐसी उम्मीद लग रही हैं की अगले साल शुरू होने वाली ब्रॉडकास्टिंग राइट्स की नीलामी प्रक्रिया में अच्छा खासा कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा.

1.7 से 1.8 अरब डॉलर तक की बोली

ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय उपमहाद्वीप में मीडिया राइट्स का मूल्य 1.7 से 1.8 बिलियन डॉलर तक जा सकता है. बता दें  कि आठ साल के राइट्स में दो ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप (2027, 2031), चार पुरुष टी 20 विश्व कप (2024, 2026, 2028 और 2030), दो चैंपियंस ट्रॉफी (2025, 2029) और चार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शामिल होंगे। वहीं ये सभी टेस्ट मैच साल 2025, 2027, 2029 और 2031 में आयोजित होंगे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.