✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जिला परिषद के कर्मी की गोली मारकर हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:40:04 AM

सिवान (SIWAN) : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है. आए दिन हत्या और लूटपात जैसी घटनाए सामने आती रहती है. एक बार फिर सिवान से एक हत्या की घटना प्रकाश में आई है. जहां अपराधियों ने घर में घुसकर जिला परिषद के कर्मी की हत्या कर दी है. घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के रामदेव नगर की है. बताया जा रहा है कि हत्या गोली मारकर की गई है. शव किराए के मकान से बरामद किया गया है. मृतक की पहचान जिला परिषद कर्मी राकेश पाठक के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.

जानिए पूरा मामला 

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक राकेश पाठक जिला परिषद में सहायक के पद पर कार्यरत था. जो कि रामदेव नगर में किराए के मकान में अकेले रहते थे. जब राकेश पाठक 2 दिन से ऑफिस नहीं पहुंचा. उसके बाद उसके सहकर्मी उसे खोजने उसके घर पहुंचे. तो देखा कि कमरे में खून से लथपथ राकेश पाठक का शव पड़ा हुआ है. जिसके तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है.

Tags:Zilla ParishademployeeZilla Parishad employee's body found in roomcolleaguesbiharcrimesiwanbiharupdatebiharnewsthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.