✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पूर्णिया में लॉन्च हुआ ‘युवराज सिंह सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’, जानिए डिटेल्स

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:00:19 AM

पूर्णिया (PURNIA) : बिहार के बच्चे जिन्हें क्रिकेट का जुनून हो उनके लिए एक खुशखबरी सामने आई है. अब बिहार के पूर्णिया में क्रिकेट अकेडीमी लॉन्च किया गया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बिहार के पूर्णिया में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में अपनी क्रिकेट अकेडेमी ‘युवराज सिंह सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ को लॉन्च किया है. अब तक ये सेंटर्स दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और कोलकाता में लॉन्च किए जा चुके हैं. जिसके बाद अब बिहार में भी इसकी शुरुआत हो चुकी हैं. क्रिकेटर का कहना हैं कि मेरा यही मोटिव है छोटे शहरों के बच्चे को सीखने का अवसर मिले, और पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करीकुलर ऐक्टिविटी पर भी वो आगे बढ़े. 

क्या है इस अकेडमी का उदेश्य

युवराज सिंह ने बताया कि इस अकेडेमी का उद्देश्य क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा और क्षमताओं का पोषण करने के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और कोचिंग प्रदान करना है. जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में युवराज सिंह सेंटर्स  ऑफ एक्सिलेंस शुरुआती से लेकर उन्नत तक सभी स्तरों के खिलाड़ियों के लिए विशेष कोचिंग कार्यक्रम पेश करेगा अकादमी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और विकेटकीपिंग के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस और मानसिक शक्ति सहित खेल के मूलभूत कौशल को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी. युवराज सिंह ने कहा, मैं पूर्णिया के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में अपनी अकादमी शुरू करने को लेकर रोमांचित हूं. हमारा उद्देश्य युवा क्रिकेटरों- लड़कियों और लड़कों दोनों को, इस क्षेत्र में सर्वोत्तम संभव प्रशिक्षण और कोचिंग प्रदान करना है ताकि वे अपनी क्षमता  अनुरूप उच्च मुकाम हासिल कर सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें.

जानिए कौन सी सुविधा उपलब्ध

अकादमी में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण नेट, एक व्यायामशाला और एक खेल विज्ञान प्रयोगशाला शामिल है. कोचिंग स्टाफ का नेतृत्व स्वयं युवराज सिंह सहित अनुभवी कोच करेंगे, जो प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होंगे. युवराज सिंह ने कहा, 'हमारी अकादमियों से जुड़ने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के विकास के लिए मैं निजी तौर पर प्रतिबद्ध हूं. "हम उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण और कोचिंग प्रदान करेंगे, साथ ही उन्हें मैदान पर और मैदान से  बाहर सफल होने के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान करेंगे.

छात्र के जीवन में खेल के महत्व जुड़ा

इस लॉन्च के मौके पर डॉ. पीयूष अग्रवाल, चेयरमैन, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया ने कहा. हमें खुशी है कि युवराज सिंह जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में अपनी क्रिकेट अकादमी, वाईएससीई लॉन्च कर रहे हैं. एक संस्था के रूप में, हमने हमेशा एक छात्र के जीवन में खेल के महत्व पर जोर दिया है, और युवराज सिंह केंद्रों के साथ यह साझेदारी उत्कृष्टता एवं प्रतिबद्धता का एक सफल प्रमाण है. हमें विश्वास है कि अकादमी युवाओं को विश्व स्तरीय कोचिंग और सुविधाएं प्रदान करेगी और उन्हें खेल के लिए अपने कौशल और जुनून को विकसित करने में सक्षम बनाएगी.

 

Tags:Yuvraj SinghYuvraj Singh CentersYuvraj Singh Centers of ExcellencePurnialaunchedBIHARUPDATEBIHARNEWSBIHARLATESTNEWSBIHARTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.