✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

किशनगंज सदर अस्पताल में युवा जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, अस्पताल अधिकारियों को दिया ये निर्देश  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:28:13 AM

किशनगंज: किशनगंज सदर अस्पताल में आज युवा जिला पदाधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान युवा जिला पदाधिकारी ने अस्पताल के हर वार्ड का निरीक्षण किया. ऐसे में जिला पदाधिकारी ने अस्पताल अधिकारियों को जल्द से जल्द नल पाइपलाइन, गंदगी नाली की सफाई और अस्पताल की जल्द से जल्द रंगाई करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि, अस्पताल को लेकर वह कोई भी शिकायत नहीं सुनना चाहते हैं. 

रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने का दिया आदेश 

साथ ही युवा जिला पदाधिकारी ने ब्लड बैंक का भी जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि, अस्पताल में कुछ टेक्नीशियन की कमी है, जिसके कारण से भी ठीक से काम नहीं हो पा रहा है. उन्होंने अस्पताल परिसर के रूम के अंदर वाहन खड़ा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी वाहन वहां खड़ा करने के लिए मना किया. उन्होंने कहा कि, इससे मरीजों को बैठने में दिक्कत होती है. अगर कल से कोई यहां वाहन खड़ा करेगा तो उसे 50 रुपये का जुर्माना देना होगा. इस दौरान असपातल के स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद थे.

Tags:बिहारबिहार न्यूजकिशनगंजकिशनगंज सदर अस्पतालयुवा जिला पदाधिकारीनिरीक्षणस्वास्थ्य विभागकिशनगंज सादर अस्पताल स्वास्थ्य विभागBiharBihar NewsKishanganjKishanganj Sadar HospitalYouth District OfficerInspectionHealth DepartmentKishanganj Regards Hospital Health Department

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.