सीतामढ़ी(SITAMARHI): उतराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड से समूचा देश आक्रोशित है. अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए शुक्रवार को सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस ने डुमरा प्रखंड के भासर बाजार में कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया.
कैंडल मार्च का नेतृत्व करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सह सीतामढ़ी युवा जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि अंकिता हत्याकांड से पूरा समाज शर्मसार है. आरोपी भाजपा नेता के बेटे को बचाने के चक्कर में सरकार साक्ष्यों को मिटाने और मामले की लीपापोती में जुटी हुई है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपाइयों से अब देश की बेटियों को बचाने की जरूरत है.