✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा, बाढ़ में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 20, 2026, 3:35:51 PM

बाढ़ : अनुमंडल के उमानाथ मंदिर में भीड़ ने एक बच्चा चोर के आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. उमानाथ मंदिर के पास एक स्थानीय युवक ने एक अनजान व्यक्ति को मोहल्ले के एक बच्चे का हाथ पकड़ कर ले जाते देखा. शक होने पर उसने उस व्यक्ति से पूछताछ की. वह युवक को चॉकलेट का बहाना देकर उसके पिता के पास ले जाने की बात कह रहा था. तभी सैकड़ों स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. पहले तो भीड़ ने जमकर बच्चा चोर के आरोपी की पिटाई की. इसके बाद उसकी जान बचाने के लिए पास के ही एक कमरे में बंद कर दिया गया.

पुलिस ने बचाई जान

स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी दी. पुलिस के पहुंचते ही बच्चा चोर को भीड़ से किसी तरह बचाकर बाहर निकाला गया. जैसे ही पुलिस बच्चा चोर को गाड़ी में बिठाने लगी तभी भीड़ ने दोबारा उसपर हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस उस व्यक्ति को बचाने का प्रयास करती रही लेकिन भीड़ को संभाल नही पाई. इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने व्यक्ति को ले जाते समय पुलिस की गाड़ी पर भी हमला कर दिया. पुलिस किसी तरह भीड़ से बच्चा चोर को बचाकर गाड़ी में ले गई.

Tags:Child kidnapping suspicionYouth beaten on suspicionLaw and order in BarhBihar crime newsMob violence in BiharChild theft rumor attackBarh police investigationBihar law and order situationCrime in Barh subdivisionBihar breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.