टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सरकार की ओर से पुलिस को आम लोगों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया जाता है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी हो तो पुलिस उनकी मदद करें.जहां कुछ गड़बड़ की खबर आती है तो पुलिस छपेमारी करने लगती है और बदमाशों की तलाश लेती है लेकिन यह सुनकर आपको काफी अजीब लगेगा कि बिहार में पुलिस ही बदमाशों को अपनी तलाश दे रही है ये बात हम हवा में नहीं कह रहे हैं बाल्की ये सच है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है.
हैरान कर देगा वायरल वीडियो
अब तक आप लोगों ने बिहार पुलिस के अजीबोगरीब कारनामे देखे होंगे, जहां कभी पुलिस पैसे लेते हुए दिखती है तो कभी आम लोग ही लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते नजर आते है लेकिन आज हम एक ऐसे कारनामे के बारे में बात करेंगे, जहां अब बिहार पुलिस बदमाशों के सामने सरेंडर करती नजर आ रही है, तभी तो गुंडों को अपनी ही तलाशी दे रही है.
पढ़ें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि कुख्यात सोनू मोनू के द्वारा सरपंच पति पर फायरिंग के बाद घटना की जांच को पहुंची पुलिस की ली गई तलाशी गैंगस्टर सोनू मोनू के गुर्गों ने पहले पुलिस की तलाशी अमूमन पहले पुलिस अपराधियों के घर की तलाशी लेती है या फिर अपराधियों की तलाशी लेती है लेकिन यहां मामला उलटा दिखा गैंगस्टर के गुर्गों ने पहले पुलिस की तलाशी ली फिर जितने लोगों की तलाशी ली गई उतने ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति मिली.
गैंगस्टर के गुर्गे चारों तरफ रिकॉर्डिंग कर रहे थे
गैंगस्टर के गुर्गे चारों तरफ रिकॉर्डिंग कर रहे थे और बोलते नजर आ रहे थे कि “जितने लोगों की तलाशी ली गई है, उतने ही लोग अंदर आएंगे.”यह पूरा मामला मोकामा का है, जहां से यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है.अब आम लोग भी माथा पीटने लगे है कि जब पुलिस ही बदमाशों को तलाशी देगी तो आम लोगों का क्या होगा.