✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

वाह! बिहार विधानसभा में दिखा सुखद नजारा, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने किया ऐसा काम कि खुश हो गया दिल, देखिए-VIDEO

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:10:55 AM

पटना(PATNA):बिहार विधानसभा में आज नीतीश कुमार और तेजस्वी आए एक साथ दोनों ने प्रेम कुमार को एकसाथ मिलकर विश्वभर अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया.उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद पूरे सदन की ओर से उनका अभिनंदन किया.नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे सदन की तरफ से मैं प्रेम कुमार जी का अभिनंदन करता हूं. सभी दलों के नेताओं का धन्यवाद, जिन्होंने इन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना. मैं सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को भी बधाई देता हूं.प्रेम कुमार जी शुरू से मंत्री के रूप में काम करते रहे है. उनका लंबा अनुभव सदन के संचालन में मदद करेगा.मैं सभी सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे अध्यक्ष महोदय का सहयोग करे.

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने किया ऐसा काम कि खुश हो गए लोग

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे सदन से खड़े होकर प्रेम कुमार को प्रणाम करने का अनुरोध किया, और पूरा सदन उनके सम्मान में खड़ा हो गया.नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री ने प्रेम कुमार को उनकी सीट से उठाकर अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया.विधानसभा के भीतर एक अनोखा और सौहार्दपूर्ण दृश्य उस समय देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महागठबंधन विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री ने मिलकर प्रेम कुमार को उनकी सीट से उठाकर सीधे विधानसभा अध्यक्ष के आसन तक ले गए.

दृश्य राजनीतिक गरिमा को दर्शाता है

वीडियो में स्पष्ट दिखता है कि तीनों नेता प्रेम कुमार को सम्मानपूर्वक अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाते हैं और उसके बाद नीतीश कुमार पूरे सदन से खड़े होकर उनका अभिवादन करने को कहते है.यह दृश्य न केवल राजनीतिक गरिमा को दर्शाता है, बल्कि बिहार की विधानसभा में लोकतांत्रिक परंपराओं और आपसी सम्मान की मिसाल भी पेश करता है.

प्रेम कुमार: अनुभव और सादगी की पहचान

कई बार मंत्री रह चुके प्रेम कुमार लंबे समय से बिहार की राजनीति में एक सादगीपूर्ण और अनुभवी चेहरा रहे है. अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूरे सदन द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके राजनीतिक योगदान की पुष्टि करता है.

Tags:nitish kumar vs tejashwi yadav vidha sabhatejashwi yadav viral videotejashwi yadav vs nitish kumartejashwi yadav dance viral videonitish kumar tejashwi yadavtejashwi yadav nitish kumarnitish kumar vs tejashwi yadav vidhan sabhatejashwi yadav on nitish kumarnitish kumar vs tejashwi yadavnitish kumar on tejashwi yadavtejashwi yadav on cm nitish kumarlive debate tejashwi yadav vs nitish kumarnitish kumar vs tejashwi yadav livebihar vidhan sabha nitish kumar vs tejashwi yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.