पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को उनके शानदार प्रदर्शन और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया. राज्य सरकार की ओर से उन्हें 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई.इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईशान किशन की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार का नाम देश-दुनिया में गौरवान्वित किया है.
पढ़िए तारीफ में मुख्यमंत्री ने क्या कहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईशान किशन ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और शानदार खेल प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है. उनका यह सफर बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो यह साबित करता है कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है.
मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किए जाने के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें और बिहार का नाम देश-दुनिया में रोशन करते रहें.