✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सीएम के समाधान यात्रा के दौरान बोली महिलायें, शराबबंदी का नहीं हुआ असर, इस दिशा में उठाएं ठोस कदम 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:57:15 AM

सहरसा(SAHARSA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के दौरान जिले के बलहापट्टी पहुँचे. यहां वो पंचायत सरकार भवन में सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं को देखते हुए ग्रामीणों से मिले. सहरसा में बने मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया. साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल पेश हुए बजट को लेकर जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा,कहा कि इस बार के बजट में बिहार और गरीब राज्यों के लिए कुछ नहीं किया गया. चाहे मनरेगा हो ,प्रधानमंत्री सम्मान निधि,प्रधानमंत्री सिंचाई योजना ,राष्ट्रीय शिक्षा मिशन,स्वास्थ्य क्षेत्र, सामाजिक सुरक्षा, किसान सम्मान निधि, इन सभी में इस बार के बजट में कोई लाभ नहीं मिला और घटा दिया गया है. अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो बिहार जैसे पिछड़े राज्य सभी को फायदा होता और आगे बढ़ता,देश का भी विकास होता.

महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर क्या कहा 

वहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार से बात की. महिलाओं ने कहा शराबबंदी तो है लेकिन फिर भी उसका असर देखने को नहीं मिल रहा है. हर जगह धड़ल्ले से शराब बिक रही है. हम मांग करते हैं कि इस दिशा में सीएम और ठोस कदम उठाएं.

Tags:biharsaharsanitish samadhan yatraनीतीश kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.