✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आरजेडी के नेता की महिला ने की जमकर पिटाई, मंदिर में अश्लील हरकत का आरोप, वीडियो वाइरल 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:34:17 AM

भागलपुर (BHAGALPUR) :  जिस मंदिर के प्रांगण में लोग पूजा अर्चना कर शांति और समृद्धि की कामना करते है, उसी प्रांगण में मारपीट और अश्लीलता की घटना सामने आई है. भागलपुर में एक महिला ने मंदिर के बाहर आरजेडी नेता की जमकर पिटाई कर दी. महिला का आरोप है कि आरजेडी नेता ने मंदिर में अश्लील हरकत की है. वहीं मंदिर में पूजा करने के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की है. घटना भागलपुर विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर के सुबह 8:00 बजे की है. वहाँ मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो गया. 

साथी मौके से फरार 

इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला ने सबसे पहले राजद नेता का कॉलर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. राजद नेता की महिला से पिटाई होता देख उसके साथी मौके से नौ दो ग्यारह हो गए,और राजद नेता बेचारे अकेले पड़ गए. इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो. राजद नेता की पहचान तिरुपति यादव के रूप में हुई है जो आरजेडी का प्रदेश सचिव है.  

अश्लील हरकतें करने का आरोप 

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी. तभी इसी दौरान आरजेडी नेता अपने दोस्तों के साथ मंदिर में बैठा हुआ था. महिला पर नजर पड़ते ही वह अश्लील हरकतें करने लगा. महिला उसकी हरकतों को देख रही थी. मंदिर में पूजा करने के बाद महिला जैसे ही सीढ़ी से नीचे उतरती तभी आरजेडी नेता फिर अश्लील हरकत करने लगा, लेकिन इस बार उस महिला को बर्दाश्त नहीं हुआ और वह आग बबूला हो गई आरजेडी नेता का यह अश्लील हरकत करना उसे काफी भारी पड़ा उस महिला ने राजद नेता के कॉलर पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. 

आरजेडी नेता ने आरोपों को कहा बेबुनियाद 

इस मामले में तिरुपति यादव राजद नेता ने कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली बातें बेबुनियाद है. हम लोग इस मंदिर को बरसों से संजोकर बृहद रूप में लेकर आए हैं. पहले यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता था. उसे हम लोगों ने खत्म किया और अब हम लोग इस मंदिर की देखभाल में लगे हुए हैं. इसके सौंदर्यीकरण से लेकर पूजा के विधि विधान तक का कार्य हम लोग करते हैं. शायद यहां के कुछ लोगों को यह पच नहीं रहा है जिसके चलते हम लोगों पर यह गलत लांछन लगाकर एक महिला को आगे कर हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली बातें पूर्णरूपेण बेबुनियाद है.  

कहानी में कोई तथ्य नहीं है- मंदिर संस्थापक

मंदिर के संस्थापक ने कहा हम लोग मंदिर को जीर्ण शीर्ण अवस्था से काफी सौंदर्य कृत मंदिर के रूप में लाने का प्रयास किया है. शायद लोगों को यह ना गवारा लग रहा है और उसे लग रहा है कि इन लोगों का इस मंदिर पर अधिपत्य हो गया है. जिसके चलते यह कहानी रची गई है इस कहानी में कोई तथ्य नहीं है.

Tags:Woman thrashes RJD leaderRJDRJD leaderalleges obscene act in templetemplevideo viralTHENEWSPOSTBIHARCRIMEBIHARUPDATE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.