✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर में महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या, विजय कुमार सिन्हा ने प्रशासन पर बोला हमला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:50:13 AM

भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में सरेआम एक महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी, तभी बदमाश ने पहले धक्का मारकर उसे गिरा दिया और फिर उसके अंगों को काट दिया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इन सबके बीच बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस पूरे मामले को लेकर बिहार सरकार और उनके प्रशासन पर जोरदार हमला बोला. विजय सिन्हा ने कहा बिहार के हर जिले की तरह भागलपुर में भी लगातार बेखौफ अपराधी लूट,बलात्कार और हत्याकांड को अंजाम दे रहे हैं. बीते दिन सरेआम बीच बाजार हुई एक महिला की निर्मम हत्या से मर्माहत हूं. बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि इस तरह की वीभत्स हत्याओं को अंजाम दिया.  

Tags:bihar newsbhagalpur news updateWoman hacked to death with sharp weapon in BhagalpurVijay Kumar Sinha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.