✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

डायन बताकर महिला की पिटाई, बाढ़ से सामने आया अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 27, 2026, 10:24:36 AM

बाढ़(BARH):बिहार के बाढ़ अनुमंडल से अंधविश्वास और डायन प्रथा से जुड़ी एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है.जहां बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक स्थित पुरानी पोस्ट ऑफिस गली में एक महिला को ‘डायन’ बताकर बेरहमी से पीटा गया.महिला इतनी बुरी तरह घायल हो गई कि वह मौके पर ही बेहोश हो गई.हद तब हो गई जब लोग उसे मृत समझकर छोड़ कर भाग गए.

पढ़े मामले पर पीड़ित महिला ने क्या कहा

जानकारी देते हुए पीड़िता अंजलि देवी ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी छोटी दुकान पर बैठी हुई थी तभी अचानक 8 से 10 लोगों का एक समूह वहां पहुंचा, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थी. आते ही सभी ने अंजलि देवी पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे.जब अंजलि देवी ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया.मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि अंजलि देवी दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ीं और बेहोश हो गई. घटना के बाद हमलावरों को लगा कि महिला की मौत हो गई है, जिसके बाद वे सभी मौके से फरार हो गए.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत अंजलि देवी को लेकर बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है.डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैली डायन प्रथा और अंधविश्वास की कड़वी सच्चाई को सामने ला दिया है.आज भी कई जगहों पर महिलाओं को बेवजह ‘डायन’ बताकर प्रताड़ित किया जाता है, जो कानूनन अपराध है.पीड़िता के परिवार ने बाढ़ थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Tags:बाढ़बिहारडायनप्रथाअंधविश्वासमहिलाउत्पीड़नक्राइमन्यूजहिंसाकामामलाग्रामीणभारतसामाजिकसमस्याइंसाफकीमांगBiharBarhWitchHuntingSuperstitionViolenceAgainstWomenCrimeNewsRuralIndiaSocialIssueHumanRightsJusticeForVictimWomenSafetyPoliceInvestigationBreakingNewमहिलासुरक्षापुलिसकार्रवाईजागरूकता

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.