✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:58:35 AM

सीतामढ़ी(SITAMADHI):शनिवार के दिन सीतामढ़ी पुलिस की सक्रियता देखने को मिली. जहां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट और गोली कांड का उद्भेदन कर दिया. और मामले में नितेश सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही इनके पास से लूट के पैसे दो देशी पिस्टल के साथ अन्य हथियार भी बरामद किया है.


24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया लूट कांड का खुलासा

वहीं मामले पर जानकारी देते हुए  एसपी ने बताया कि डुमरा थाना क्षेत्र के बछारपुर बाजार स्थित मोबाईल दुकान लूट और गोली बारी मामले का सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन किया है. पुलिस टीम ने सात दिन के लिए रिमांड होम से आए नितेश समेत चार बदमाशो को धर दबोचा है. और लूट के पैसे सहित कई हथियार भी बरामद किया है.  


रितेश सहित चार को किया गिरफ्तार

आगे एसपी ने बताया कि पकड़े गए प्रशांत और नितेश की दोस्ती रिमांड होम में ही हुई थी. जहां से प्रशांत पहले ही घर आ चुका था, वहीं  सात दिन के लिए बाहर आए रितेश और अन्य साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी.

Tags:Within 24 hours the police disclosed the robberyसीतामढ़ी में पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासासीतामढ़ी में चार अपराधी गिरफ्तारsitamadhiSitamarhi polictwo country-made pistols

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.