✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मंत्री अशोक चौधरी का बीजेपी पर हमला, बोले- क्या राम मंदिर, टीका-चंदन और रुद्राक्ष से गरीब के बच्चों का भरेगा पेट

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:00:10 PM

बक्सर (BUXER) : अशोक चौधरी एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 26 नवंबर को होने वाले भीम संसद कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.वहीं मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों तो गिनवाई ही इसके साथ-साथ बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि क्या राम मंदिर, टीका-चंदन और रुद्राक्ष से उन गरीब के बच्चों का पेट भरेगा जो सूअर के बच्चों और बकरी के बच्चों के साथ सोते हैं?
 
अगले दो महीने के अंदर 1.5 नौकरियां देने की घोषणा 

अशोक चौधरी ने आगे कहा कि अगर रामलला के मंदिर के साथ पूरे देश में महंगाई को नियंत्रित करने की योजना को लेकर कोई घोषणा या फिर बेरोजगारी दूर करने को लेकर रोजगार सृजन की योजना की घोषणा होती तो देश की जनता को भी लगता कि मेरे लिए भी कुछ कार्य हो रहा है. हम लोग 2020 में जिन चुनावी एजेंडा को लेकर जनता के बीच गए थे उन्हें हम पूरा कर रहे हैं जिसका नतीजा सामने है. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने 15 अगस्त को 10 लाख नौकरियां और 10 लाख रोजगार देने की बात कही थी जिसे पूरा भी किया जाने लगा है. अभी हमने एक लाख 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की है. अगले दो महीने के अंदर ही सवा लाख नौकरियां देने की घोषणा की जा चुकी है. बहुत जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा.

मुद्दा बेरोजगारी और दूसरा महंगाई

अशोक चौधरी ने कहा कि बीजेपी के लोग या फिर अन्य राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा क्या टिप्पणी की जा रही है उससे हमें मतलब नहीं है. बीजेपी के लोग तो सिर्फ दो मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए थे. पहला मुद्दा बेरोजगारी और दूसरा महंगाई, लेकिन इन दोनों मुद्दों पर क्या चल रहा है ये सामने है. जब 500 रुपये का गैस सिलेंडर था तब लोग सिर पर लेकर नाचते थे और आज 1100 होने के बाद भी चुप हैं. अरहर दाल जब 65 रुपये किलो था तब इन्हें महंगाई नजर आती थी मगर आज 180 रुपये पर भी खामोशी है.

Tags:Ashok Choudharyashok chaudharyashok chaudhary on bjpram manditemploymentbiharbihar newsbihar trendingthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.