✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में विधवा महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 2, 2026, 12:31:53 PM

वैशाली(VAISHALI): जिले में एक विधवा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. और वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है,  चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

यह घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के मगरहट्टा पोखर के पास की है. अज्ञात हमलावरों ने महिला का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि घटना स्थल मृतका के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. जब महिला पर हमला किया जा रहा था, उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी भागने में सफल हो चुका था.

मृतका की पहचान हेला बाजार निवासी हेमंती देवी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे गंभीर हालत में हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई. साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम और वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम सबूत इकट्ठा किए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है. मृतका का एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था और इसी वजह से विवाद की स्थिति बनी थी. इस मामले में इंदल पासवान नामक व्यक्ति को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि समाज में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की कितनी जरूरत है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

Tags:Vaishali murder caseVaishalibihar crimecrime n ews updateHajipur woman murderHajipur crime newsBihar crime latest updatewoman killed in Vaishalilove affair murder casemurderlove affairVaishali police actionFSL investigation murder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.