☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आखिर क्यों अपना हंसता खेलता परिवार उजाड़ बैठा ये शख्स और पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

आखिर क्यों अपना हंसता खेलता परिवार उजाड़ बैठा ये शख्स और पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

नवादा(NAWADA):बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति इतना ज्यादा हैवान हो गया कि अपनी ही पत्नी की जान का दुश्मन बन गया और उसकी जान ले ली.दरअसल ये आरोप लड़की के पिता ने लगाया है और कहा है कि उसके दामाद ने ही उसकी बेटी की हत्या की है.पुरा मामला गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का है.जहां यशपुर निवासी गजेंद्र महतो ने नरहट थाने में शिकायत दर्ज कराई ह उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पुष्पा वर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है.पिता ने कहा कि नौकरी लगने के बाद और भी ज्यादा प्रताड़ित कर रहा था और हमें यह आशंका है कि मेरे दामाद की किसी और से भी अवैध संबंध है जिसके कारण ही मेरी बेटी की पिटाई के बाद उसकी हत्या कर दी गई है.

पढ़े महिला के पिता ने क्या बताया

गजेंद्र महतो के अनुसार, उनकी बड़ी बेटी पुष्पा की शादी 2019 में नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बड़ी पाली निवासी अजीत वर्मा से हुई थी.शादी के शुरुआती कुछ साल सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति अजीत और ससुराल वाले पुष्पा को प्रताड़ित करने लगे और मारपीट भी करते थे.पिता ने बताया कि शादी कराने वाले और परिवार के अन्य सदस्य हमेशा उन्हें समझाते थे.पुष्पा अपने पिता को अपने साथ हुई हर बात बताती थी. करीब दो महीने पहले भी अजीत ने पुष्पा के साथ मारपीट की थी, जिसकी जानकारी पुष्पा ने अपने पिता को दी थी.

आरोपी ने पहले भी पत्नी को मारने की दी थी धमकी

उस समय गजेंद्र महतो के गांव के चाचा उदय और रामप्रवेश ने अजीत को समझाया था.अजीत ने धमकी दी थी कि अगर पुष्पा को वापस नहीं ले जाया गया तो वह उसे जान से मार देगा. गांव वालों के समझाने पर कि लड़की को कहां रखेंगे, गजेंद्र ने पुष्पा को ससुराल में ही छोड़ दिया.इसके बाद पुष्पा और अजीत अपने नए घर में चले गए.गजेंद्र महतो ने बताया कि करीब 2-3 दिन पहले अजीत ने फोन कर बताया कि पुष्पा कहीं चली गई है.लगभग आधे घंटे बाद अजीत ने फिर फोन कर पुष्पा की मृत्यु की सूचना दी.सुबह जब गजेंद्र महतो नवादा पहुंचे तो उन्होंने अपनी बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा पाया उन्होंने दामाद अजीत वर्मा पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है.

Published at: 28 Feb 2026 06:52 AM (IST)
Tags:nawada crime newsnawada news todaynawada cyber crime newsnawada news today livedelhi crime news todaytoday latest news patna crime newsnavada crime newsdelhi crime news today in hindinawada crimenawada crime updatepatna crime newsnawada crime casenawada crime incidentcrime newsnawada cyber crimecyber crime nawadanawada crime reportnawada newsnawada violent crimeviolent crime nawadapatna city crime newsup crime newslatest crime newscrime news updatenawada crime coverage

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.